भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 30,256 नए मामले सामने आए और 295 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,34,78,419 हो गई है। इनमें से 4,45,133 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,18,181 रह गई है।
देश में पिछले कुछ महीनों में हालात बेहतर हुए हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 43,938 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,27,15,105 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.68 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,77,607 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 55.35 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।






