नागपुर, 09 सितंबर, 2021। नागपुर के अत्याधुनिक एस्थेटिक क्लिनिक, कोरियम क्लिनिक बाय डॉ. आसरा खुमुशी ने भारत में पहली बार अगली जनरेशन की एवं दुनिया की एकमात्र 3-डायमेंशनल बॉडी कॉन्टूरिंग डिवाईस, ‘‘इवॉल्व’’ प्रस्तुत की है। इनमोड लिमिटेड इज़्रायल की सब्सिडियरी, इनमोड इंडिया दुनिया की नं. 2 एस्थेटिक डिवाईस कंपनी है, जिसने अपनी नैक्स्ट जनरेशन कंप्लीट बॉडी शेपिंग एवं वैलनेस डिवाईस, ‘इवॉल्व’ लॉन्च की है। यह मांसपेशी की टोनिंग में सुधार कर, त्वचा के लचीलेपन के इलाज के साथ बेहतरीन तरीके से फैट रिडक्शन प्रदान करती है।
डॉ. खुमुशी ने कहा, ‘‘स्लिम एवं कॉन्टूर्ड बॉडी की जरूरत कभी खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘‘फैट कम करने का मतलब है, कोलेस्ट्रॉल का सेहतमंद प्रोफाईल, हड्डियों एवं जोड़ों का बेहतर स्वास्थ्य। मांसपेशी टोनिंग से खून का संचार बेहतर होता है, शक्ति आती है और शरीर के स्वास्थ्य में सुधार होता है। डॉ. आसरा खुमुशी “इवॉल्व” को लाने वाली भारत की प्रथम डॉक्टर है |
इनमोड सबसे तेजी से विकसित होती हुई एस्थेटिक डिवाईस कंपनी है, जो यूएसए स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है और NASDAQ पर सर्वोच्च 5 खरीददारों में से एक है। इनमोड शोध पर आधारित नैक्स्ट जनरेशन की टेक्नॉलॉजी एवं ब्लॉकबस्टर ब्रांड, जैसे बॉडीटाईट, मॉर्फियस8, ट्राइटोन, फोर्मा, ल्युमेका, इवॉल्व एवं इवोक प्रस्तुत करता है।
इनमोड इंडिया एवं सार्क क्षेत्र के मैनेजिंग डायरेक्टर, समीर वढेरा ने कहा, ‘‘इनमोड को पूरे विश्व में और अब भारत में डॉ. आसरा खुमुशी के साथ बॉडी कॉन्टूरिंग, दाग एवं एंटी एजिंग के बेहतरीन समाधान प्रदान करने पर गर्व है। इनमोड लोगों को पतला व फिट बनाकर सर्वश्रेष्ठ रूप प्रदान करने के लिए समर्पित है।’’





