बर्डी के व्यापारी की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद,चोर चढ़ा हत्थे

0
16

सीताबर्डी इलाके से अग्रवाल नामक कपड़ा व्यापारी की मोटरसाइकिल (एमएच 31 एआर-8695) को चोरी करने वाला आरोपी कमलेश डोंगरे (22) मोहगांव सौंसर (छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश) निवासी पकड़ा गया। इसके पहले भी पुलिस इस आरोपी को पकड़ चुकी है। उस समय सीताबर्डी पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

इस आरोपी को सीताबर्डी थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, हवलदार ओमप्रकाश और नायब सिपाही विशाल ने गश्त के दौरान पकड़ा। उक्त नंबर की मोटरसाइकिल का नंबर अस्पष्ट दिखने पर पुलिसकर्मियों ने चालक को रोका था। दस्तावेज मांगने पर कमलेश टालमटोल जवाब देने लगा। कड़ी पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल को सीताबर्डी इलाके से चुराने की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here