किराना, अनाज, पेट्रोल, डीजल के बाद रसोई गैस सिलेंडर भी आम आदमी की जेब काटने पर तुला हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को एकाएक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए. सिलेंडर की कीमत पिछले 15 दिन में दूसरी बार बढ़ी. एकाएक दाम बढ़ने से पहले ही कोरोना महामारी और और महंगाई से त्रस्त आम जनता की कमर टूट रही है
सिलेडर के नए दाम अब 937 रु पहुंच गए है
एक तरफ सरकार स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार कीमतों में वृद्धि कर लोगों को झटका देने से भी बाज नहीं आ रही. कीमतें बढ़ने का आलम यह है कि उज्ज्वला योजना के तहत गरीब तबके के लोगों के पास भी रसोई गैस तो पहुंच गई लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों कारण अब इन्हें रिफिल करना मुश्किल होता जा रहा है. कई तो ऐेसे हैं जिनके पास इतने भी पैसे नहीं हो सके कि सिलेंडर खत्म होने पर नया भरा सकें.






