महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कंबाइंड सबऑर्डिनेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं. महाराष्ट्र नॉन-गजेटेड ग्रुप-बी (Maharashtra Subordinate Service Non-Gazetted Group B) पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- mpsconline.gov.in पर जारी किए गए हैं. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड (MPSC Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं.
एमपीएससी कंबाइंड सबऑर्डिनेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम (Maharashtra Subordinate Service Non-Gazetted Group B Exam) का आयोजन कुल 806 रिक्तियों को भरने के लिए किया जा रहा है. इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर 2021 को होगा. इसके लिए कई सारे सेंटर्स बनाए गए हैं. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगइन आईडी की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- mpsconline.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट की होम पेज पर Login में जाएं.
अब मांगी गई डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन कर लें.
लॉगइन करने के बाद “Download Admission Certificate’ के लिंक पर क्लिक करें.
अब एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
इसे डाउनलोड करें, और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रख लें.






