पोलीस ने नागपूर के रेड लाइट एरिया गंगा जमुना की सभी गलियों को सील कर रखा है.कोई भी बाहरी व्यक्ति परिसर में दाखिल नहीं हो सकता. इसीलिए देह व्यवसाय बंद हो गया है. पुलिस की सख्ती देख बाहरी राज्यों की महिलाओं ने पलायन शुरू कर दिया है. स्थानीय महिलाएं अपने घरों में डटी हुई है. पुलिस ने विशेषतौर पर नाबालिग लड़कियों से देह व्यवसाय करवाने वाली महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया है
यंहा दिखनेवाली चहलपहल सन्नाटे में तब्दील हो चुकी है,स्थानीय नागरिक देहव्यापार बंद होने से समाधान व्यक्त कर रहे है वही वारागणाएं देहव्यवसाय बंद होने से भूखे मरने की नौबत आ रही कहकर देहव्यवसाय को अनुमती मिलने और गंगा जमुना के जल्द फिर से खुलने का इंतजार कर रही है






