निजी स्कूलों की फीस और मनमानी को लेकर पेरेंट्स ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिकायत

0
9

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने नागपुर जिले के पेरेंट्स में निजी स्कूलों की फीस और मनमानी को लेकर विरोध दर्ज किया,पेरेंट्स ने गडकरी से कहा कि प्राइवेट स्कूल 100% फीस वसूलने के लिए अलग-अलग तरीके से दबाव बना रहे हैं, जबकि अभी स्कूल बंद है बच्चों को केवल ऑनलाइन ही पढ़ाया जा रहा है.

पेरेंट्स ट्यूशन फीस का 70 फीसदी हिस्सा देने तैयार है. लेकिन स्कूल संचालक 100 प्रतिशत फीस के लिए लगातार दवाब बना रहे हैं. जो पेरेंट्स फीस भरने में असमर्थ हैं उनके बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से भी वंचित किया जा रहा है.

पालकों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री गडकरी ने कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद वे स्कूल मैनेजमेंट और पेरेंट्स के बीच मध्यस्थता करके इस समस्या को दूर करेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर पालकों को राहत मिलेगी.

गडकरी से मुलाकात के दौरान भारतीय अभिभावक संघ के संयोजक अभिषेक जैन, आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मो. शाहिद शरीफ़, हितेश अग्रवाल, पंकज गुल्हाने, वेंकट राव, राजेंद्र पटले, रविंद्र अवस्थी, प्रवीण देशमुख, मोनिका खेतान के साथ सिटी के सभी प्राइवेट स्कूलों के पेरेंट्स शामिल थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here