नागपुर में व्यापारियों द्वारा बड़ा मल्टी ट्रेड लाॅजीस्टिक हब विकसित होना चाहिये: नितीन गडकरी

0
11

नागपूर : नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स ने केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी के मार्गदर्शन द्वारा व्यापारी समुदाय की आर्थिक गतिविधयां एवं उनका मानसिक बल व साहस बढ़ाने हेतु आॅनलाईन  सेमिनार का आयोजन किया।

गड़करी ने व्यापारी समुदाय का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि उनका सपना नागपुर को स्वच्छ, सुंदर व आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ बनाने का है जिसके तहत नागपुर में 160 के खेल के मैदान एवं 250 ग्रार्डन बनाने की योजना है तथा नागपुर एक बड़ा मल्टी ट्रेड लाॅजीस्टिक हॅब बनने की राह पर है। उन्होंने बताया कि विदर्भ में जल्द ही नागपुर से ब्राडगेज मेट्रो शुरू करने की योजना भी कार्य किया जा रहा है। ब्राडगेज मेट्रो नागपुर से अमरावती, रामटेक, वर्धा इत्यादि शहरों तक चलेगी जिसमें पैसेंजर डिब्बे के साथ 2 मालवाहक डिब्बे भी होंगे। जिससे छोटे व्यापारी कम लागत मंे आसानी से अपना सामान नागपुर के आजु-बाजु के शहरों में ले जा सकेंगे।

नागपुर में ड्राय सेटेलाइट पोर्ट बनाने एवं नागपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशलन दर्जा दिलाने की योजना पर भी कार्य शुरू है। नागपुर में अधिकांश सड़को पर चैड़ीकरण का कार्य शुरू है। उन्होंने अध्यक्ष अश्विन मेहाड़िया को सुझाव दिया कि चेंबर के नेतृत्व में नागपुर खुदरा एवं होलसेल बाजारों के इंफ्रा स्ट्रक्चर में भी सुधार किया जाना चाहिये तथा नागपुर के चारों दिशाओं के रिंग रोड के आस-पास इस तरह के बाजारों को विकसित किया जाना चाहिये तथा साथ ही ट्रांसपोर्ट सुविधाओं का स्थानांतरण भी वहीं करना चाहिये। जिससे व्यापारियों को व्यापार करने के लिये अधिक जगह के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट सुविधा भी एक ही जगह आसानी से उपलब्ध हो जायेगी।

उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा डिजीटल माध्यमों का उपयोग कर नागपुर के व्यापार व उद्योग का विकास करे तथा चेंबर के नेतृत्व में सभी व्यापार संगठनों ने आगे आकर शहर के बाहर सभी रिटेल व होलसेल बाजारों के लिये लाॅजीस्टिक हॅब, होलसेल बाजारों के स्थानांतरण एवं ट्रांसपोर्ट प्लाजा बनाने के लिये जगह का चयन करे। उन्होंने चेंबर के पुर्व अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतियाजी से कहा कि नागपुर के व्यापारिक विकास हेतु उन्होंने सभी व्यापार संगठनों के साथ चेंबर के नेतृत्व में कारगर कदम उठाने चाहिये। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे व्यापारी लाॅजीस्टिक हॅब, बाजारों के स्थानांतरण और ट्रांसपोर्ट प्लाजा के लिये जगह दिलाने में महानगरपालिका, NIT तथा राज्य सरकार के माध्यम से हरसंभव मदद करेंगे।

कार्यक्रम संचालन व आभार प्रदर्शन चेंबर के सचिव रामअवतार तोतला ने किया। सेमिनार में चेंबर के अध्यक्ष – अश्विन मेहाड़िया, पुर्व अध्यक्ष – कैलाशचंद्र अग्रवाल, प्रफुलभाई दोषी, बी.सी. भरतिया, जगदीश बंग, हेमंत खुंगर, दिपेन अग्रवाल IPP – हेमंत गांधी, अर्जुनदास आहुजा, फारूखभाई अकबानी, संजय के. अग्रवाल, सचिव – रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, जनसंपर्क अधिकारी – राजवंतपाल सिंग तुली, कार्यकारिणी सदस्य – राजन अग्रवाल, प्रभाकर देशमुख, संतोष काबरा, विरेन्द्र चांडक, अमित रमेश अग्रवाल, सुनिल भाटिया व नटवर पटेल ने भाग लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here