मिथुन चक्रवर्ती को नहीं है कोरोना, बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने कहा रिपोर्ट नेगेटिव

0
12

पश्चिम बंगाल चुनाव में लगातार रैलियां कर रहे  मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को कोरोना हो गया है, यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी। हालांकि, उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) ने कन्‍फर्म किया है कि मिथुन ठीक हैं और स्‍वस्‍थ हैं। वह कोरोना नेगेटिव हैं और अपना काम कर रहे हैं।

बेटे मिमोह ने कहा कि डैड ठीक हैं। वह शो के साथ-साथ बंगाल की जनता के लिए काम कर रहे हैं। भगवान की कृपा और फैंस के प्‍यार की बदौलत वह पूरी तरह से ठीक हैं। वह कठिन परिश्रम कर रहे हैं और हमेशा पॉजिटिव रहते हैं, मगर कोविड पॉजिटिव नहीं। हमें सुरक्षा का ध्‍यान रखना चाहिए। यह युद्ध है जिसे हारना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here