5 साल का बच्चा स्लाइडिंग गेट पर खेल रहा था तभी….

0
10

नागपूर दिनांक 15 नवंबर ( प्रतिनिधी)

एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पांच साल के बच्चे की खेलते समय जान चली गई। नागपुर में खेलते समय गेट का नट निकलने से एक छोटे से बच्चे की जान चली गयी।

मिली हुई जानकारी के अनुसार, घटना कलमाना थाना क्षेत्र की है। इस पांच साल के बच्चे का नाम रियांश टांगले है। रियांश घर के आंगन में स्लाइडिंग गेट पर खेल रहा था। गेट (Gate) पर झूलते समय गेट का लोहे का नट अचानक निकल गया। इससे गेट गिरने से रियांश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, अस्पताल में जाने से पहले ही रियांश की मौत हो गयी। मेयो अस्पताल में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने रियांश को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से टांगले परिवार को बड़ा झटका लगा है। इस घटना से मोहल्ले में भी दुख व्यक्त किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here