ट्रेन से मोबाइल चुरानेवाले को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

0
14

नागपूर दिनांक 8 अक्टूबर ( शहर प्रतिनिधी )

ट्रेन संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर से मोबाइल चुराने वाले आरोपी को आरपीएफ ने कामठी रेल यार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा। आरोपी ने मोबाइल चुराने की बात स्वीकार की।

ट्रेन संख्या-18110 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर के इंजिन से जनरल कोच के यात्री रितिक वरले (22), निवासी न्यू. बीड़ीपेठ, नागपुर का 28 हजार रुपए का मोबाइल अज्ञात आरोपी ने चुरा लिया। पीड़ित ने शासकीय रेल पुलिस थाना इतवारी में शिकायत दर्ज कराई।

आरपीएफ की टीम ने कामठी रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाए जाने पर उसे पकड़ा और पूछताछ की। उसने बताया की उसने मौके का फायदा उठाकर टाटा पैसेंजर के यात्री का मोबाइल चुराया था। उसे बेच दिया है। नए मोबाइल की तलाश में वह यहां आया था।

आरोपी यशवंत उर्फ आशु वल्द पवन सिंह ठाकुर, निवासी बुद्ध विहार, कामठी को हिरासत में लेकर इतवारी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here