सेनाकर्मी बनकर आनलाइन 1 रुपए भेजा और फिर 2 लाख ……

0
10

नागपूर दिनांक 21 सितंबर ( प्रतिनिधी)

साइबर अपराधी ने सेनाकर्मी बनकर एक व्यक्ति के साथ ठगी की। बेसा निवासी पीड़ित सतीश चिमलवार (65) को अपना मकान किराए से देना था।

स्थानीय अखबार में विज्ञापन देखकर साइबर अपराधी मयंक नागर ने सतीश को फोन किया और उसका घर प्रति महीना सोलह हजार रुपए किराए से लेने के लिए तैयार हो गया।

मयंक ने सतीश को बताया कि वह सेना में कार्यरत है। उसने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन भेज दिए। एडवांस के तौर पर किराए की रकम जमा करने के इरादे से 1 रुपए सतीश को पेटीएम किया और क्यूआर कोड स्कैन कर भेजने को कहा। झांसे में आए सतीश ने वैसा ही किया, मगर ऐसा करते ही पहली बार उसके खाते से 15,999 रुपए निकाल लिए गए।

रकम वापस पाने के लिए सतीश ने मयंक को फोन किया, तो झांसा देकर फिर से उसने उसके खाते से 1,91,996 रुपए निकाल लिए गए। घटना की पुष्टि होने के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here