नागपूर दिनांक 17 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी)
नागपुर (Nagpur) में हत्या (kills) की घटनाएं काफी बढ़ती जा रही हैं। अब ऐसी ही एक घटना फिर से सामने आयी है। इस घटना में एक पति ने अपनी पत्नी का क़त्ल कर दिया, हैरानी की बात तो यह भी है कि हत्या के बाद वह खुद पुलिस के पास गया और पुलिस को अपने अपराध की जानकारी दी।
अब इस दिल दहला देने वाले घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आइए जानते है आखिर ऐसा क्या हुआ कि शख्स ने अपने बीवी का क़त्ल कर दिया..
आधी रात बीवी को उतारा मौत के घाट
आपको बता दें कि यह घटना नागपुर के पाचपावली थाना क्षेत्र के लस्करीबाग की है। यहां आधी रात को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना के छोटे मोटे घरेलू कारणों से दोनों के बीच लगातार बहस होती रहती थी। ऐसे में एक दिन इस बहस से तंग आकर रात को पति ने पत्नी की हत्या कर दी, दरअसल उस रात किसी बात को लेकर दोनों के बीचझगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी।
दरअसल अपनी पत्नी की हत्या करने वाला यह शख्स मेयो अस्पताल की मोर्चरी में काम करता था। इस मृतक महिला का नाम सोनू परशुराम ब्राह्मण है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी खुद पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म को कबूल कर लिया। फिलहाल अब लिस घटना की आगे की जांच कर रही है। फिलहाल इस सनसनीखेज घटना से इलाके में लोग सहम गए है।






