नागपूर दिनांक 3 सितंबर (शहर प्रतिनिधी)
वर्धा रोड पर एक अनियंत्रित कार रोड डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकरा जाने से गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त घायल हो गए।
हादसा एयरफोर्स ऑफिसर्स मेस के पास हुआ। मृतक छात्र का नाम गौरव राघोर्टे है। इस हादसे में छात्र देवेश निघोट, वेदांत उदापुरे, तन्मय मेतांगल और अमन यादव घायल हो गए। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के पांचों दोस्त फीस भरने कॉलेज गए थे। इसके बाद वे अपने दोस्त के फ्लैट में चले गए। वहां से दोपहर में वे कॉलेज से नागपुर के लिए निकले। वह कार नंबर MH49-AS3603 से आ रहा थे। एयरफोर्स ऑफिसर्स मेस के सामने कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और कार रोड डिवाइडर के ऊपर से जा गिरी। इसके बाद कार डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराकर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची. कार की रफ्तार तेज होने के कारण अंदर बैठे सभी छात्र घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बेलतरोड़ी पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई। पुलिस छात्रों को एम्स ले गई। गौरव राघोर्टे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। बेलतरोड़ी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार हादसा कैसे हुआ।
गौरव कमाठी का रहने वाला था और वहां से रोज कॉलेज आता था। बहुत होशियार रहने वाले गौरव को जेईई में अच्छा स्कोर करने के बाद कॉलेज में दाखिला मिला। उनके निधन से उनके माता-पिता को गहरा सदमा पहुंचा है।
गाड़ी का पहिया पंक्चर होने से हुआ हादसा?
मौके पर जाकर कार का मुआयना किया तो कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार का अगला पहिया पंक्चर हो गया। पुलिस ने अनुमान लगाया कि पंचर होने के कारण कार ने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो सकती है।






