चौथे माले से गिरकर युवक की मौत,हादसा या आत्महत्या पुलिस की जांच शुरू

0
15

नागपुर दिनांक 1 अगस्त (शहर प्रतिनिधि)

हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में एक युवक की बिल्डिंग के चौथे माले से गिरकर मौत हो गई. वह हादसे का शिकार हुआ या आत्महत्या की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया. पुलिस जांच में जुटी है. मृतक व्यंकटेश सिटी, बेसा निवासी शुभम महेंद्र डोये (30) बताया गया. शुभम ने शिक्षा पूरी करने के बाद बैंकिंग की परीक्षा दी थी. पिता महेंद्र सेवानिवृत्त हेड मास्टर हैं.

परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम 4.30 बजे के दौरान शुभम घरेलू सामान लेकर घर लौटा. इसके बाद फोन पर बात करते हुए इमारत के चौथे माल पर चला गया. काफी देर तक छत पर टहलता रहा. अचानक कुछ नीचे गिरने की आवाज सुनकर लोग जमा हुए. शुभम जख्मी अवस्था में पड़ा था. परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चांदुरे और पीएसआई राजू पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने पंचनामा कर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही शुभम को बैंक में नौकरी मिलने की जानकारी मिली थी. उसने दोस्तों और रिश्तेदारों को मिठाई भी बांटी थी. वह बहुत खुश भी था. ऐसे में आत्महत्या करने की संभावना कम है लेकिन शुभम का संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिरने की संभावना भी बहुत कम है. पुलिस शुभम की कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here