कलेक्शन कर लौट रहे बैंक कर्मियों को चाकू की नोंक पर लूटा

0
18

नागपूर दिनांक 24 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी )

नागपूर से मीटिंग और ग्राहकों से कलेक्शन करके वर्धा रोड पर जा रहे 2 बैंक कर्मचारियों को हिंगना के चौकीगांव में अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया.

बाइक पर सवार 3 लुटेरों ने पहले रास्ता रोका, फिर चाकू की नोक पर 97,000 रुपये छीन लिए. पुलिस ने युगल यशवंत गायकवाड़ (23) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. युगल भारत फाइनेंसियल इंक्लुजन बैंक वर्धा की सेलू शाखा में काम करते हैं.

शुक्रवार को अपने साथी कर्मचारी मंगेश जाधव के साथ नागपुर में मीटिंग के लिए आए थे. कुछ ग्राहकों से उन्होंने कलेक्शन भी किया. दोनों मोटरसाइकिल पर वर्धा के लिए रवाना हुए.

हिंगना के चौकी गांव के पास बाइक पर सवार 3 आरोपियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया. चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी. उनके बैग से 97,000 रुपये और 2 मोबाइल फोन सहित 1,08,000 रुपये का माल लूटकर फरार हो गए. युगल ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी.

हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का अनुमान है कि आरोपी पहले से जानते थे कि युगल और मंगेश बैंक में कलेक्शन का काम करते हैं. पहले से ही दोनों का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही लूट लिया. पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here