कल पहुंचेगा मॉनसून, होगी बारिश,जानें किस राज्य में कब से होगी Monsoon की बरसात 

0
12

भारत दिनांक 27 मई ( प्रतिनिधी )

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पिछले दिनों बताया था कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल की ओर बढ़ रहा है जो 28 मई यानी शनिवार को पहुंच जाएगा. इसका मतलब है कि केरल में मॉनसून की बारिश कल से होने लगेगी. हालांकि केरल में बारिश का दौर जारी है.

यदि 28 मई से केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरुआत होती है, तो हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा. इससे पहले मानसून 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था. आम तौर पर केरल में एक जून को मॉनसून प्रवेश करता है.

 

कब किस राज्य में पहुंचेगा मॉनसून

-10 से 15 जून के बीच झारखंड और बिहार मॉनसून पहुंचने की संभावना है.

-05 जून आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम

-10 जून पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र

-15 जून को छत्तीसगढ़

-20 जून गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड

-25 जून राजस्थान, हिमाचल

-30 जून हरियाणा, पंजाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here