महाराष्ट्र दिनांक 20 मई ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द हो गया है। वह पांच जून को अयोध्या के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब वह अयोध्या नहीं आएंगे। हालांकि, यह सामने नहीं आया है कि राज ठाकरे का अयोध्या दौरा किस वजह से रद्द हुआ है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द हो गया है। वह पांच जून को अयोध्या के दौरे पर जाने वाले थे।
हाल ही में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा का विरोध किया था। उन्होंने चेताते हुए कहा था कि जब तक वह उत्तर भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेंगे, तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश की धरती पर कदम भी नहीं रखने दिया जाएगा। आगामी पांच जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा प्रस्तावित थी।






