यवतमाल का युवा व्यवसायी कार से पेशाब करने उतरा और बुटीबोरी से हुआ गायब

0
13

नागपूर /यवतमाळ दिनांक 19 मई ( प्रतिनिधी)

यवतमाल का एक युवा व्यवसायी नागपुर से पवतमाल जाते समय बूटीबोरी के ढाबे पर रुका। वह कार रुकते ही पेशाब करने गया और अचानक गायब हो गया। परिजनों को उसकी चप्पल मात्र मिली बूटीबोरी पुलिस इस रहस्यमय घटना की जांच कर रही है। व्यवसायी का अपहरण होने की आशंका जताई जा रही है।

तिलक वार्ड यवतमाल निवासी मंदार प्रकाश देशमुख (३५) का यवतमाल में मंगल कार्यालय है। वे कृषि सामग्री की बिक्री भी करते हैं।

मंदार देशमुख की बहन का उपचार नागपुर के अस्पताल में चल रहा था। बहन को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे उन्हें लेकर अपनी मां के साथ कार से यवतमाल निकले।

रात लगभग १०.३० लघुशंका आने पर मंदार ने चालक को कार रोकने कहा। चालक ने बूटीबोरी के मयूर ढाबे के पास कार रोकी मंदार देशमुख कार के पीछे लघुशंका के लिए गए और वापस लौटे ही नहीं। १० मिनट तक उनकी राह देखने के बाद भी नहीं लौटे तो चालक उन्हें देखने गया लेकिन वे नहीं मिले।

कार चालक ने कार को नागपुर की ओर मोड़कर मंदार देशमुख की तलाश करना शुरू किया। मंदार तो नहीं दिखाई दिए लेकिन उनकी चप्पल कुछ दूरी पर दिखाई दी। चालक ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

देशमुख के रिश्तेदार सोपे बूटोबोरी थाने पहुंचे और रहस्यमय ढंग से गायब हुए मंदार देशमुख के बारे में बताया। मंदार देशमुख की बहन मंजिरी खोंड की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी के बारे में कोई खबर नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here