शिरडी के साईबाबा को भक्त ने 4 किलो का सोने का सिंहासन चढ़ाया, मूल्य….

0
18

महाराष्ट्र दिनांक 18 मई ( प्रतिनिधी)

शिरडी के साईं बाबा मंदिर में उनके एक भक्त ने 4 किलो सोना दान में दिया है। इस सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस व्यक्ति का नाम पार्थसार्थ रेड्डी है और वो हैदराबाद के रहने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्थसार्थ ने साईं बाबा मंदिर में साईं चरण में सोने का सिंहासन दान में दिया है।

संस्थान ने बताया कि हैदराबाद के एक साईं भक्त पार्थ रेड्डी ने 4 किलो वजन वाले और 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की एक सोने की साईचरणी दान की थी। इस अवसर पर साईं बाबा संस्थान की ओर से पार्थ रेड्डी का अभिनंदन किया गया।

दक्षिण भारत के ही एक व्यक्ति ने 100 करोड़ दिए थे दान में

आपको बता दें कि शिरडी का साईं बाबा मंदिर देशभर के सभी बड़े पूजा स्थलों में गिना जाता है। शिरडी के साईं बाबा की मान्यता दुनियाभर में है। यहां पर दूर-दूर से आए श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं। साईं बाबा के भक्तों में बड़ी संख्या में दक्षिण भारत के लोग शामिल हैं। इससे पहले साईं भक्त केवी रमानी ने साईं बाबा संस्थान को 100 करोड़ रुपये का दान दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here