विदर्भ में इस जिले में तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पास

0
17

नागपूर / वर्धा/चंद्रपूर दिनांक 15 मई ( प्रतिनिधी)

तापमान ने सीजन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, आज सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और मानो ऐसा लग रहा है कि सूर्य आग बरसा रहा है

रविवार 15 मई को महाराष्ट्र में चंद्रपुर सबसे गर्म रहा।चंद्रपुर का अधिकतम तापमान 46.8डिग्री रहा। पारे ने उछाल मारा और इस सीजन का यह सबसे ज्यादा तापमान है।पिछले कुछ दिनों से सबसे गर्म चल रहे वर्धा को आज चंद्रपुर ने पीछे छोड़ दिया

चंद्रपुर के बाद वर्धा और नागपूर में गर्म रहे ,वर्धा में 45.6 वही नागपुर में 45.1=डिग्री तापमान दर्ज किया गया

मौसम विभाग के अनुसार सूरज की किरणों के सीधे पड़ने से नागपुर समेत विदर्भ में भयंकर गर्मी पड़ रही है। रविवार  इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अगले कुछ दिनों तक पारा इसके आस पास ही रहने की संभावना है। नागपुर,वर्धा,चंद्रपुर समेत पूरे विदर्भ में पारे का आग उगलना जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here