नागपूर दिनांक 13 मई ( शहर प्रतिनिधी)
नागपुर में एक विवाहित महिला के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। आखिरकार पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हथकड़ी लगा दी है। आरोपी की पहचान रजत मेघराज राणा (28, गिट्टीखदान) के रूप में हुई है।
पीड़िता का अपने पति के साथ नही बन रही थी इस कारण वह मायके रहने आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात फेसबुक पर एक युवक से हुई। उसने उसका समर्थन किया और उसे जाल में खींच लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर उसकी अश्लील तस्वीरें लीं।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र 28 साल हैं। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक बेटा है। हालाँकि, चूंकि उसका पति शराब का आदी था, इसलिए उनके बिच झगड़े होते थे और वह लगातार बहस से तंग आ चुकी थी और उसने अपने पति का घर छोड़ने का फैसला किया। वह मायके चली गई। उसकी फेसबुक पर आरोपी रजत राणा से मुलाकात की। परिचय दोस्ती में बदल गया। उस पर भरोसा करते हुए उसने उसे सारी आपबीती बता दी।
दोनों मिलने लगे। इसी बीच आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी बार-बार पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। उसे नौकरी देने का लालच दिया। वह उसके लालच का शिकार हो गई। उसने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी लिए।
इसी बिच लगभग एक साल तक अपने पति से दूर रहने के कारण पीड़िता के पति ने शराब छोड़ दी और काम पर लग गया फिर उसने पहल की और अपने ससुर को बुलाकर कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए तैयार है। पीड़िता के पति के साथ संबंध सुधर गए। दोनों ने एक दूसरे को माफ कर दिया। उन्होंने साथ रहने का फैसला किया।
इसके बाद पीड़िता ने आरोपी रजत से संबंध तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, आरोपी ने पीड़िता से संबध तोड़ने तैयार नहीं था आरोपी अंतिम बार मिलने के लिए पीड़िता को एक होटल में ले गया और फिर उसका यौन शोषण किया। पति के साथ वापस जाने पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
वह सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो फैलाने की धमकी देते हुए शारीरिक संपर्क की मांग कर रहा था इससे तंग आकर महिला गिट्टीखदान थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।






