नागपूर दिनांक 12 मई ( शहर प्रतिनिधी)
अलग-अलग दिशा से आ रही हवा के कारण उपराजधानी के मौसम का मिजाज बदल गया हैै। 12 मई की देर शाम नागपूर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई,बारिश के कारण तापमान में कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग दिशा से आ रही हवा व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का मौसम बना हुआ है। आैर दो दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
बारिश होते ही तापमान में कमी दर्ज की गई जिससे शहरवासियों ने थोड़ी राहत महसूस की जो बढ़ते तापमान और तेज धूप से हलाकान हो रहे थे






