15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर 27 वर्षीय युवक द्वारा 2 साल से दुष्कर्म

0
9

नागपूर दिनांक 12 मई ( प्रतिनिधी)

15 साल की किशोरी का यौन शोषण करने के आरोप में पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अमितेश आशीष श्रीवास (27, गिट्टीखदान) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता फिलहाल 10वीं में है। जब वह आठवीं कक्षा में पढ़ रही थी तभी आरोपी अमितेश ने उसे प्यार के झांसे में लियाऔर  ‘हम शादी करेंगे, सुखी जीवन बिताएंगे, मुंबई में एक घर लेंगे ‘ यह सपना दिखाया। वह उसके जाल में फंस गई।

अमितेश ने उसे 18 मई, 2020 को अपने घर पर आमंत्रित किया। उसने उसे शादी का लालच दिखाया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया।

वह पिछले दो साल से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। 10वीं का साल होने के कारण लड़की ने अमितेश को नजरअंदाज कर दिया। इससे नाराज अमितेश ने उसे बदनाम करने की धमकी दी।

10 मई को वह युवती के घर आया था। उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी अपनी मां को जरीपटका थाने ले गई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here