एचसीएल का नागपुर में होगा विस्तार ,2 साल में बढ़कर होंगे 5000 कर्मचारी

0
14

नागपुर दिनांक 11 मई ( शहर प्रतिनिधी)

अग्रणी वैश्विक आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नॉलोजिस ( एचसीएल ) का नागपुर में विस्तार होने जा रहा है। मिहान के १४० एकड़ परिसर में कर्मचारियोंकी संख्या अगले दो साल ३५०० से बढाकर ५००० करने की योजना कंपनी की है।

कंपनी ने नागपुर में अप्रैल २०१८ में अपना परिचालन शुरू किया था और केवल ४ साल में तेजी से तरक्की करते हुए ३५०० से अधिक कर्मचारियों के साथ कार्यरत है.

एच सी एल टेक्नोलॉजीस के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर अप्पाराव विवि ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा की एचसीएल नागपुर का फोकस इंजीनियरिंग एंड आर एंड डी सर्विसेस (ई आर एस )एप्लिकेशन डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेस लाइन ऑफ़ बिजनेस पर है.

एचसीएल ने अपने कमबैकहोम और स्टेरुटेड अभियान के तहत स्थानीय टैलेंट को अवसर उपलब्ध कराए है. इसके तहत एचसीएल नागपुर में ८० फीसदी कर्मचारी नागपुर के है। यहाँ तक की नागपुर के हेड भी नागपुर से ही है.

उन्होंने कहा की नागपुर एचसीएल टेक्नोलॉजीस के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक केंद्र है और यह हमारे विश्व बाहर के विभिन्न व्यवसायोंसे जुड़े ७० से अधिक ग्राहकोंको हमारी डिलीवरी क्षमताओं को निरंतर बढ़ा ने के लिए अग्रसर रहता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here