महाराष्ट्र में अब मास्क लगाना इच्छा पर निर्भर,हटाई गईं सभी पाबंदियां

0
13

महाराष्ट्र दिनांक 31 मार्च ( प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) से संबंधित सभी तरह के कानून या पाबंदियों को हटा लिया गया है. गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में घोषणा की. घोषणा के तहत महाराष्ट्र से सभी तरह की पाबंदियां अब हट गई है. महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब मास्क भी वैकल्पिक हो जाएगा. यानी यह लोगों पर निर्भर है कि वह मास्क पहनता है या नहीं. इसके लिए चालान नहीं किया जाएगा. इस तरह महाराष्ट्र मास्क को सबसे पहले वैकल्पिक बनाने वाला पहला राज्य बन गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here