महीला हत्या मामले में बडा खुलासा,हत्यारे पोलीस के गिरफ्त में

0
11

नागपुर दिनांक 28 मार्च ( महानगर प्रतिनिधी) 

कपिल नगर थाना अंतर्गत उप्पलवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में 27 मार्च को हाथ पैर बांधकर प्लास्टिक की थैली में मिली महिला के शव के मामले में  बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने तेज गति से कार्रवाई करते हुए हत्यारों को गिरफ्त में लिया

शहर के नामी स्कूल में बस कंडक्टर का कार्य करने वाली दीपा दास ( उम्र 41 वर्ष )का शव कल उप्पलवाड़ी परिसर में मिलने से पूरे शहर में सनसनी मच गई थी

पुलिस ने जांच आरंभ की और दीपा जहां आखरी बार अपने सहेली सुवर्णा से मिलने गई थी वहां अपना लक्ष्य केंद्रित किया और गहन पूछताछ के बाद सुवर्णा ने दीपा की हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली

पैसे के विवाद में की गई हत्या

दीपा दास बस कंडक्टर के अलावा बचत गट का भी कार्य करती थी और इसी बचत गट के एक लाख रुपए  कर्ज के स्वरूप उसने अपनी सहेली सुवर्णा को दिए थे

यह पैसे वापस लौटाने में सुवर्णा आनाकानी कर रही थी और इसी बारे में बातचीत करने दीपा अपनी सहेली सुवर्णा के घर 26 मार्च को गई थी , बातचीत के दौरान दीपा और सुवर्णा में विवाद हुआ और बात मारामारी तक पहुंच गई,तैश में आकर सुवर्णा ने अपने पति के साथ मिलकर दीपा की ओढ़नी की सहायता से गला घोट कर हत्या कर दी

रात को दीपा  के हाथ पैर बांधकर उसको प्लास्टिक की थैली में डाला और ई रिक्शा में डालकर उप्पलवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक दिया,

पुलिस ने तेज गति से कार्रवाई करते हुए 48 घंटों के भीतर इस हत्याकांड में खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here