महाराष्ट्र दिनांक 25 मार्च (प्रतिनिधी)
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (UDDHAV THACKERAY) ने महाराष्ट्र विधानसभा में घोषणा की थी कि सरकार ग्रामीण भागों के विधायकों के लिए मुंबई में 300 फ्लैट उपलब्ध कराएगा। मुंबई के गोरेगांव इलाके में सरकार की ओर से इन फ्लैट को मुहैया कराया जाएगा।
हालांकी अब राज्य सरकार में गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड (JITENDRA AWHAD) ने साफ किया है कि सरकार विधायकों को ये घर मुफ्त में नही देगी बल्कि इसके लिए विधायकों से पैसा भी लिया जाएगा।
ट्विट करते हुए मंत्री जितेंद्र आव्हाण ने कहा कि ” विधायकों को मकान दिए जाने को लेकर काफी हंगामा हो रहा है, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ये मकान मुफ्त नहीं दिए जाएंगे बल्कि इसके लिए जमीन की कीमत + निर्माण लागत (अनुमानित लागत 70 लाख रुपए) संबंधित विधायकों से लिए जाएंगे”






