सोनिया गांधी ने करारी हार के बाद पांच प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

0
11

भारत दिनांक 15 मार्च (प्रतिनिधी)

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कॉन्ग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी एक्शन मोड़ में है। कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने पाँचों राज्यों के कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा माँगा है।

कॉन्ग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए इस्तीफा देने को कहा है।

मौजूदा समय में पंजाब में अध्यक्ष पद की नवजोत सिंह सिद्धू सँभाल रहे हैं तो वहीं यूपी में अजय कुमार लल्लू पीसीसी प्रमुख हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में गणेश गोदियाल के पास प्रदेश कॉन्ग्रेस की कमान है तो वहीं गोवा में गिरीश चोडनकर पीसीसी अध्यक्ष थे, जिन्होंने गोवा में कॉन्ग्रेस की हार के बाद ही अपना पद छोड़ दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here