नागपुर दिनांक 10 मार्च (शहर प्रतिनिधी )
नागपुर स्टेशन के पास एक दुर्घटना हुई है लेकिन गनीमत यह रही कि नागपूर स्टेशन पास आने से गाड़ी की स्पीड काफी कम थी और किसी भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ
आजाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 12130 हावड़ा से पुणे जा रही, नागपूर स्टेशन के पहले ही इसका इंजन पटरी से उतर गया लेकिन ट्रेन की स्पीड कम होने से ये वही रुक गया
इस ट्रेन में काफी यात्री सवार थे,पर सभी यात्री सुरक्षित है और बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बचे






