नागपूर दिनांक 4 मार्च (महानगर प्रतिनिधी)
नगरसेवक विकी कुकरेजा के जनसंपर्क कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे और एक दूसरे पर प्रत्यारोप कर रहे थे, घटना का वीडियो सामने आने से सनसनी मच गई है
रविवार को विकी कुकरेजा के जनसंपर्क कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुई थी, घटना की पार्श्वभूमि इस तरह है की कांग्रेस कार्यकर्ता बाबू खान के साथ परिसर की कुछ महिलाएं गटर की समस्या को लेकर नगरसेवक विकी कुकरेजा के जनसंपर्क कार्यालय गई थी तभी ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना हुई थी और दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया था
अब उस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें नगरसेवक विकी कुकरेजा हाथापाई करते दिख रहे है






