नागपूर दिनांक 3 मार्च (शहर प्रतिनिधि)
नागपुर में पचपौली पुलिस ने बुधवार को शहर में चिराग अली चौक इलाके में 6 मटन की दुकानों पर छापेमारी कर 140 किलोग्राम गोमांस (Beef) जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इन दुकानों पर गोमांस की अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दुकान मालिकों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मामले दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मांस के लिए बैल सहित ‘गाय के बछड़े’ का वध महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है।पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि नागपुर शहर में अवैध रूप से गोमांस की बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने शहर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 6 दुकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां से 140 किलोग्राम गोमांस जब्त किया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।






