युक्रेन में आज एक और भारतीय छात्र की मौत,इस राज्य का है निवासी

0
11

भारत दिनांक 2 मार्च (प्रतिनिधी)

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है। पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले 22 वर्षीय चंदन जिंदल की बुधवार को ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई।

22 वर्षीय चंदन विनित्सिया मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 फरवरी को चंदन की तबीयत खराब हुई थी और वो कोमा में चले गए। बुधवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई

यूक्रेन में हैं चंदन के पिता

बताया जा रहा है कि 4 फरवरी को डॉक्टरों ने चंदन का ऑपरेशन किया था, लेकिन उनकी तबियत में सुधार नहीं हो सका।

चंदन के पिता शीशन कुमार चंदन भी अपने बेटे के इलाज के लिए यूक्रेन गए हुए हैं। वो 7 फरवरी को अपने भाई के साथ यूक्रेन गए थे। उनके भाई वापस पंजाब लौट आए हैं, लेकिन वो युद्ध के चलते वहीं फंसे हुए हैं।

चंदन के मौत की खबर सुनकर बरनाला में गम का माहौल है।

शव भारत लाने के लिए इंतजाम की मांग

चंदन के पिता ने भारत सरकार को पत्र लिखकर उनके बेटे का शव भारत लाने के इंतजाम करने की मांग की है। बता दें कि दो दिनों में यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत हुई है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here