भारत दिनांक 23 जनवरी (प्रतिनिधी)
कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले कल की तुलना में आज घटे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,33,533 (तीन लाख तेहतीस हजार पाच सौ तहतीस ) नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 4 हजार 171 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3 लाख 37 हजार 704 मामले आए थे.
देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 87 हजार 205 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 89 हजार 409 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 59 हजार 168 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 65 लाख 60 हजार 650 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 161 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 71 लाख 10 हजार 445 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 161 करोड़ 92 लाख 84 हजार 270 डोज़ दी जा चुकी हैं.






