भारत में कोरोना के मामले में बड़ा उछाल, करीब 2.5 लाख नए मरीज

0
9

भारत दिनांक 13 जनवरी (प्रतिनिधि)

भारत में कोरोना की तीसरी लहर के बीच इस साल नए मामलों में सबसे बड़ा उछाल पिछले 24 घंटे में सामने आया है। देश में बुधवार को दो लाख 47 हजार 417 नए केस दर्ज किए गए।

पिछले साल 26 मई के बाद ये पहला मौका है जब देश में 2 लाख से अधिक नए केस एक दिन में आए हैं। एक्टिव केस भी 11 लाख के पार हो गए हैं। ओमीक्रोन मामले देश में बढ़कर 5488 पहुंच गए हैं।

देश में इस बीच एक्टिव केस अब 11 लाख 17 हजार 531 हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गया है। पिछले दिन के मुकाबले 50 हजार से अधिक नए केस आए हैं। महामारी शुरू होने के बाद एक दिन में पहली बार इतना उछाल नए मामलों में आया है।

पिछले 24 घंटो में 379 लोगो ने कोरोना से अपनी जान गवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here