स्कूटर से टकराई बाइक और फिर हुई हत्या

0
14

नागपुर दिनांक 9 जनवरी (महानगर प्रतिनिधि)

नागपुर शहर में एक शख्स का स्कूटर एक बाइक से टकरा जाने के बाद हुए विवाद के चलते बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि वारदात  हुडकेश्वर इलाके में हुई.

मिली जानकर के मुताबिक जितेंद्र विकास चोपड़े (25) सड़क किनारे स्थित एक भोजनालय से रात्रि भोज करके अपने एक दोस्त के साथ स्कूटर पर जा रहा था. हुडकेश्वर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चंद्रकिरण नगर में उसका स्कूटर आरोपियों की बाइक से टकरा गया.

चोपड़े ने एक आरोपी से कथित रूप से अपशब्द कहे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. उन्होंने बताया कि तीन लोगों ने चोपड़े पर धारदार हथिहार से हमला किया और उसके दोस्त को भी जख्मी कर दिया.

उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चोपड़े की मौत हो गई और उसके दोस्त का इलाज चल रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here