तेज रफ्तार! भारत में 1.60 लाख नए मरीज, इतनी हुई मौतें

0
10

भारत दिनांक 9 जनवरी (प्रतिनिधि)

कोरोना के बढ़ते केसों ने एक बार फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया है। रविवार को  जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,59,632 नए केस सामने आए हैं और 327 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 40,863 लोग ठीक भी हुए हैं।

नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त कोरोना के कुल सक्रिय केस 5,90,611 हो गए हैं। देश में से संक्रमित में से मरने वालों की संख्या 4,83,790 हो गई है जबकि देश में अब तक 151.58 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

देश का Positivity rate 10.21% हो गया है। जबकि टोटल रिकवरी 3,44,53,603 हो गई है। तो वहीं देश में अब तक 3,623 ओमिक्रोन के मामले दर्ज़ किए गए हैं। इस दौरान 1,409 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं

फिर से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

अगर राज्यों की बात करें तो मिजोरम में पिछले 24 घंटे मेंCOVID के 903 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं झारखंड में पिछले 24 घंटों में 5,081 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि बीते 24 घंटे में तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 10,978 नए मामले सामने आए। 1,525 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 10 मरीजों की मौत हुई है।

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच देश में वैक्सीनेशन का काम जोरों से हो रहा है। कल तक 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की 2 करोड़ से ज़्यादा डोज़ लगाई गई हैं। देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151.58 करोड़ पहुंच चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here