नागपुर में मिला ओमिक्रॉन का तीसरा मरीज

0
11

नागपुर दिनांक 27 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि) 

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है अब नागपुर(nagpur omicron) में कोरोना का यह वेरिएंट अपने पैर पसार रहा है आज नागपुर में ओमिक्रॉन का तीसरा मरीज मिला

आज मिली तीसरी मरीज यह 29 वर्षीय महिला है, वह दुबई से वापस नागपुर लौटी थी, कोरोना की जांच करने पर वह पॉजिटिव आई और फिर ओमिक्रॉन की जांच के लिए नमूने भेजे गए जो पॉजिटिव आए

इस महिला ने वैक्सीन के दोनों डोज लिए थे, इस महिला मरीज को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है, नागपुर में ओमिक्रॉन का तीसरा मरीज मिलने से नागपुर वासियों की चिंता बढ़ सकती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here