देश के सभी राज्यों में 31 जनवरी 2022 तक लागू होंगी केंद्र की कोरोना गाइडलाइंस: गृह मंत्रालय

0
12

गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 31 जनवरी 2022 तक देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। देश में कोरोना वायरस के वैरिएंट अमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए 21 दिसंबर को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए थे।

इसमें राज्यों को जिला स्तर पर कोरोना के नियमों को सख्ती से लागू करने के आदेश जारी किए गए थे। साथ ही कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

10 राज्यों में तैनात केंद्रीय टीमें

वहीं, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश के 10 राज्यों में केंद्रीय टीमों की तैनाती की है। इसमें केरल, बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, मिजोरम और कर्नाटक राज्य शामिल है। यह टीमें राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।

साथ ही यह केंद्रीय टीमें कोरोना की स्थिती का जायजा लेकर केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भी सौंपेगी। इसके साथ ही यह टीमें राज्य में अधिक से अधिक लोगों तक कोरोना की वैक्सीन पंहुचाने का प्रयास भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here