भारत में 6 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज और इतनी हुई मौत

0
9

भारत दिनांक 24 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,650 नए मामले आए, 7,051 रिकवरी हुईं और 374 लोगों की कोरोना से मौत हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 358 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 88 और 67 मामले हैं। ओमिक्रोन के 358 मरीज़ों में से 114 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11,65,887 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 66,98,09,816 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के कुल आंकड़ें

कुल मामले: 3,47,72,626

सक्रिय मामले: 77,516

कुल रिकवरी: 34,215,977

कुल मौतें: 4,79,133

कुल वैक्सीनेशन: 1,40,31,63,063

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here