घूरकर देखा,पूछा तो की पिटाई,भिड़े 2 गुट,5 जख्मी

0
13

नागपुर दिनांक 17 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)

यशोधरा नगर में घूरकर देखने पर हुए विवाद में दो गुट भिड़ गए। दोनों गुटों के 5 लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने यशोधरा नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 से 10 लोगों पर विविध धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानेदार संजय जाधव ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

घूरकर देखने पर हुआ विवाद 

पुलिस के अनुसार नूरी मंजिल, आर.के. ले-आउट निवासी अतहर अंसारी उर्फ मोनू अकबर अंसारी (28) ने दर्ज शिकायत में बताया कि, वह टेका नई बस्ती निवासी अंसारी नामक मित्र के साथ बाइक पर जा रहा था। आर.के. ले-आउट स्थित बिसमिल्ला मोबाइल शाॅप के पास रुकने पर बस्ती में रहने वाला असलम आरिफ अंसारी घूरकर देखने लगा। इस बात पर असलम से कहा-सुनी होने पर असलम ने मोनू को पीट दिया।

शस्त्र से किया हमला

इस बात पर मोनू के पक्ष और आरोपी असलम के पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान आरोपी गुड्डू ने शस्त्र से मोनू के भाई अफसर और पिता अकबर को जख्मी कर दिया। इस मामले में मोनू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी असलम और उसके भाई गुड्डू, पिता आरिफ और दोस्त पर धारा 324, 326, 504, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया।

घर में घुसकर तोड़फोड़

इसी प्रकार दूसरे पक्ष के मो. आसिफ अंसारी उर्फ गुड्डू मो. आरिफ अंसारी ने दर्ज शिकायत में बताया कि, आरोपी मोनू के पक्ष के लोगों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजे और बाइक को नुकसान पहुंचाया। आरोपी मोनू व उसके मित्रों ने गाली-गलौज की और अजहर असांरी, अफसर अंसारी, अकबर असंारी ने मारपीट की। गुड्डू की शिकायत पर पुलिस ने उक्त आरोपियों पर धारा 143, 147, 149, 324, 325, 323, 452, 427, 504 के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here