भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी,7 हजार के करीब नए मामले,इतनी हुई मौत

0
10

भारत दिनांक 15 दिसंबर(विशेष प्रतिनिधि)

कोरोना वायरस के मामलों में मंगलवार को दिखी एक बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को मरीजों की संख्या फिर से बढ़ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 6,984 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 247 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या 5784 थी। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बीते एक दिन में 8,168 मरीज ठीक हुए हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से अभी तक कुल 3,41,46,931 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ने से एक्टिव मरीज भी घटे हैं और फिलहाल यह आंकड़ा घटकर 87,562 पर आ गया है। इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से अभी तक कुल 4,76,135 लोगों की जान गई है। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान भी जारी है और अभी तक वैक्सीन की कुल 1,34,61,14,483 डोज दी चुकी हैं।

 

ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 49

दूसरी तरफ कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी देश में लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली और राजस्थान में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 4-4 नए मामले मिले, जिसके बाद देश में इस वेरिएंट से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और अगर जरूरत पड़ी तो प्रतिबंध बढ़ाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here