सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा,1000 पुलिस ने किया पर्दाफाश

0
11

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस दल ने शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल डाले। आखिरकार सीसीटीवी फुटेज ने ही सामूहिक दुष्कर्म के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। युवती की सामूहिक दुष्कर्म की कहानी मनगढ़ंत निकली। युवती की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब झूठी कहानी बताने वाली युवती के खिलाफ पुलिस नियमानुसार मामला दर्ज करेगी।

संगीत क्लास के लिए निकली थी : 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को झूठी जानकारी दी थी कि सोमवार की सुबह करीब 9 बजे सीताबर्डी में बस से उतरकर वह दगड़ी पार्क, रामदासपेठ की ओर से जा रही थी। उस समय एक कार उसके पास आकर रुकी। उसमें सवार दो युवकों ने उससे बुटीबोरी का पता पूछा। इसी बीच, एक ने खींचकर कार में बैठा लिया। अपहरण कर कलमना ले गए और वहां सुनसान स्थान पर उसके साथ सामूहुक दुष्कर्म किया। इसके बाद एक दुकान से उसने इलाके की जानकारी ली और फोन कर मां तथा एक दोस्त को वहां बुलाया। फिर उसने दोपहर करीब 12 बजे कलमना थाने में दोस्त के साथ पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की सक्रियता देखिए : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सहित अन्य आला अधिकारी कलमना और सीताबर्डी थाने पहुंचे। इधर, पुलिस परिमंडल-5 के उपायुक्त मनीष कलवानिया भी कलमना थाने पहुंचे। मगर, देर रात तक घटनास्थल के बारे में विस्तृत जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई थी। पीड़िता भी घटनास्थल के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही थी। घटना की शुरुआत सीताबर्डी थाना क्षेत्र के दगड़ी पार्क होने के कारण थानेदार अतुल सबनीस और सहयोगी ने आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज जब्त किया। कई नागरिकों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने आरोपियों की खोजबीन के लिए पूरी ताकत झोंक दी। करीब 1 हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया।

घटना पर यकीन का कारण : युवती ने वैद्यकीय जांच कराई, इससे पुलिस को उसकी बातों पर पूरा यकीन हो गया था, लेकिन वैद्यकीय जांच में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि रात तक नहीं हुई। पुलिस को युवती ने बताया कि उसने सिविल लाइंस के एक कॉलेज में बारहवीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया है। पुलिस ने उस कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों को बुलाकर कड़ी पूछताछ की। युवती के मोबाइल के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी दोनों थानों में बुलाकर पूछताछ की गई। इसके लिए पुलिस दोपहर 12 बजे से लेकर रात करीब 10 बजे तक परेशान रही। अंत में पुलिस को लगा कि युवती ने झूठी कहानी तैयार की थी।

 

हकीकत यह है कि कुछ व्यक्तिगत विषय के चलते युवती ने सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाई। आरोपियों की खोजबीन के लिए 70 जगहों के सीसीटीवी को पुलिस ने खंगाला, जिसमें कुछ निजी मकानों में लगे सीसीटीवी भी शामिल हैं। युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह संगीत क्लास के लिए रोजाना की तरह सोमवार को सीताबर्डी में सुबह करीब 9.30 बजे बस से उतरी।

बस से उतरने के बाद वह रामदासपेठ की ओर गई ही नहीं, दरअसल, युवती सीताबर्डी में उतरने के बाद ऑटो से मेयो अस्पताल चौक गई। ऑटो चालक ने उसे कलमना जाने वाले दूसरे ऑटो में बैठा दिया। वह कलमना में चिखली चौक पर उतरी। यहां से वह एक पेट्रोल पंप पर गई। उसके बाद सीधा दोपहर करीब 12 बजे कलमना थाने पहंुचकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here