नागपूर दिनांक 13 डिसेंबर (महानगर प्रतिनिधी)
युवती को दिनदहाड़े कार से अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने की घटना उजागर हुई है , रामदासपेठ से युवती को अगवा कर यह घृणित कार्य किया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती संगीत सीखने क्लास जाती है , हमेशा की तरह आज भी वह रामदासपेठ से संगीत क्लास जा रही थी तभी कार में आए कुछ लोगो ने दिनदहाड़े उसका अपहरण कर लिया,जबरदस्ती कार में बिठाकर उसको ले जाया गया
कलमना इलाके में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया,डरी सहमी युवती किसी तरह बलात्कारियों के चंगुल से छूटी और कलमना थाने पहुंचकर हुई घटना की जानकारी दी इस घटना में 2 लोगो के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है
पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है






