नागपुर दिनांक 10 दिसंबर (महानगर प्रतिनिधि)
विधान परिषद चुनाव नागपुर के लिए मतदान जारी है और दोपहर 2 बजे तक बड़े पैमाने पर मतदान किया गया है
सुबह 11 बजे तक मतदान की प्रक्रिया धीमी गति से शुरू थी और 11 बजे के बाद अचानक इसमें लगातार वृद्धि जारी रही दोपहर 2 बजे तक जबरदस्त मतदान हुआ है और लगभग 90% मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया
इस चुनाव में 560 मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना है जिसमें से दोपहर 2 बजे तक 499 मतदाताओं ने वोटिंग किया है
इस चुनाव में भाजपा की तरफ से चंद्रशेखर बावनकुले उम्मीदवार है वहीं कांग्रेस द्वारा चुनाव के पूर्व संध्या पर अपने मतदाताओं को अपने उम्मीदवार बाळू भोयर के जगह निर्दलीय उम्मीदवार मंगेश देशमुख को मतदान करने का निर्देश जारी किया है






