नागपूर दिनांक 29 नोव्हेंबर शहर प्रतिनिधी
नागपूर मे हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, सोमवार 29 की सुबह संजय गांधी नगर में युवक की हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है
मृतक की पहचान इमरान उर्फ इम्मू हमीद ,संजय गांधी नगर निवासी के रूप में हुई
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने धारदार शास्त्रों से इमरान पर हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई , सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ इमरान का शो देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इमरान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू की






