2 गुट भिड़े, रॉड ,चाकू चले

0
8

अजनी थानांतर्गत न्यू कैलाशनगर परिसर में रंजिश के चलते 2 गुटों में जमकर विवाद हुआ. दोनों गुटों ने चाकू और रॉड से हमला कर एक दूसरे को जख्मी कर दिया. पुलिस ने कैलाशनगर निवासी शैलेश उर्फ भुरया सुधाकर काले (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

आरोपियों में अपूर्व कांबले (20), हुड़केश्वर खुर्द निवासी जितेंद्र बिसेन (20), मोनू भुरे (20) और उनके 2 नाबालिग साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि जितेंद्र बिसेन की शिकायत पर शैलेश, अविनाश सुधाकर काले (23) और अजय बागेश्वर (21) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

विगत 14 नवंबर की सुबह शैलेश परिसर से जा रहा था. तभी उसे अपने दोस्त अजय बागेश्वर के घर के सामने विवाद होता दिखाई दिया. अपूर्व कांबले उसके साथ मारपीट कर रहा था. शैलेश ने बीचबचाव कर अपूर्व को धक्का देकर वहां से भगा दिया. बस इसी बात को लेकर अपूर्व ने मंगलवार की रात 11.15 बजे के दौरान शैलेश पर हमला किया. वह घर पर दोस्त रितेश हाड़के के साथ भोजन कर रहा था. आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया. चाकू से वार कर मारने का प्रयास किया. शैलेश का भाई अविनाश बीचबचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी रॉड से मारा और जेब से 620 रुपये निकालकर फरार हो गए.

 

समझौते के बहाने बुलाया

बुधवार को शैलेश ने समझौता करने के बहाने जितेंद्र, उसके भाई और दोस्तों को न्यू कैलाशनगर में बुलाया. यहां बातचीत के दौरान फिर माहौल गरम हो गया और गालीगलौज शुरू हो गई. शैलेश, अविनाश और अजय ने जितेंद्र व उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. अपूर्व के सिर पर रॉड से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. अजय ने अपनी कमर से चाकू निकाल लिया. जितेंद्र और अपूर्व के सिर पर चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश की. उसके दोस्त अंकित और अमित को भी चाकू मारा गया. पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here