महाराष्ट्र दिनांक 21 नवंबर (प्रतिनिधि)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक महाराष्ट्र में बरसात (Rain in Maharashtra) होने का अनुमान है.
पूर्व मध्य और पश्चिम मध्य अरब सागर में कम दाब का क्षेत्र तैयार हो गया है. इसका असर महाराष्ट्र में दिखाई देगा. इस वजह से अगले दो दिन राज्य में बिजलियां कड़केंगी, बादल गरजेंगे और बारिश होगी.
आईएमडी ने मछुआरों को 21 और 22 नवंबर को अरब सागर में ना जाने की सलाह दी है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा के इलाकों के लिए खास तौर से बरसात का अनुमान जताया गया है.






