रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! ये सुविधा फिर होंगी शुरू

0
13

रेल यात्रियों (Train Passengers) के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे ने यात्रा के दौरान ट्रेन में पैंट्री कार शुरू करने का आदेश दे दिया है. इससे अब लोगों को यात्रा के दौरान ताजा खाना मिल सकेगा. कोरोना महामारी के चलते ट्रेन में ई कैटरिंग और रेडी टू इट सर्व किया जा रहा था. हालांकि अब ट्रेन में पैंट्री कार भी शुरू कर दी जाएगी.

रेल से सफर करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन के अंदर पका हुआ भोजन (कुक्ड फूड) मिल सकेगा। रेलवे बोर्ड(indian railway) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बोर्ड की तरफ से जो आदेश जारी किये गये हैं उसमें कहा गया है कि ट्रेनों में यात्रियों को कुक्ड फूड की सर्विस अब मिल सकेगी। यह सेवा कोविड-19 से जुड़ी प्रतिबंधों की वजह से बंद कर दी गई थी।

शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने एक खत के जरिए इंडियन रेलवे कैटेरिंग और टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी)से इस सेवा को फिर से शुरू करने के लिए कहा है। बोर्ड की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि ट्रेन के अंदर रेडी-टू-ईट मील की सुविधा भी जारी रहेगी। (IRCTC)

इस खत में कहा गया है ‘ट्रेन सेवाओं की सामान्य होने की स्थिति, सफर करने वाले यात्रियों की जरुरत और रेस्टुरेंट, होटल और देश के अन्य जगहों पर कोविड लॉकडाउन में मिल रही छूटों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने यह तय किया है कि ट्रेनों में कुक्ड फूड की सुविधा फिर से शुरू की जाएगी। रेडी-टू-ईट मील की सुविधा भी जारी रहेगी।’

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने रेलवे ने सामान्य ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया था और महामारी के दौरान ट्रेनों को दिये गये विशेष टैग को भी हटा लिया था। बता दें कि इस समय भारतीय रेलवे चाय, कॉफी, स्नेक और रेडी टू ईट फूड ही मिलते हैं। इसमें नूडल्स, राजमा चावल और सूप आदि शामिल हैं। भारतीय रेल की ट्रेनों में लंबी दूरी की ट्रेन में यह सुविधा मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here