पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपको, पूरे देश को, ये बताने आया हूं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा, देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया. अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान! वहीं दूसरी ओर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा. सरकार MSP के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें.






